फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर हिंसा के आरोपी चंद्रशेखर की हुई कोर्ट में पेशी

सहारनपुर हिंसा के आरोपी चंद्रशेखर की हुई कोर्ट में पेशी

Sat, 19 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर हिंसा के आरोपी चंद्रशेखर की हुई कोर्ट में पेशी
सहारनपुर हिंसा के आरोपी चंद्रशेखर की हुई कोर्ट में पेशी
विज्ञापन

सहारनपुर। नौ मई को हुई सहारनपुर हिंसा के मामले में आरोपी भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर और जिलाध्यक्ष कमल वालिया को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। चंद्रशेखर पर आरोपों के मामले में सुनवाई की अगली तारीख कोर्ट ने 30 अगस्त दी है।
सहारनपुर में 9 मई को हुई हिंसा के मामले में आरोपी बनाए गए भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर और जिलाध्यक्ष कमल वालिया को शुक्रवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। चंद्रशेखर की तारीख होने की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कचहरी परिसर में पहुंच गए। कचहरी परिसर में कोर्ट में पेशी से पूर्व और पेशी के बाद चंद्रशेखर और कमल वालिया ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें दिशा निर्देश दिए। दोनों के परिजन भी उनसे मिलने के लिए कचहरी परिसर में पहुंचे। इस दौरान कचहरी परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

षड्यंत्र के तहत फंसाने का आरोप
सहारनपुर। मदरसे में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के विवाद को लेकर हुए संघर्ष में राष्ट्र गौरव अपमान के आरोपी अब्दुल गफूर ने कहा है कि उसे षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। उसकी देशभक्ति पर उंगली उठाई जा रही है। जबकि उसकी और उसके परिवार की भारतीय संविधान में पूर्ण आस्था है। उसके राजनीतिक जीवन को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। गफूर ने प्रशासन से पूरे घटनाक्रम की जांच कराकर मामले का खुलासा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed