{"_id":"5991f2174f1c1bda338b4684","slug":"101502736919-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने प्रभु की रसोई में की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने प्रभु की रसोई में की सेवा
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त ने प्रभु की रसोई में की सेवा
सहारनपुर। असहायों का पेट भरने के मकसद से जिला प्रशासन, नगर निगम और स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से शुरू की गई प्रभु जी की रसोई का सोमवार को मंडलायुक्त ने निरीक्षण किया। वहां समाजसेवियों की सक्रियता को देखकर वे खुद भी सेवा में जुट गए। उन्होंने असहाय बच्चों को अपने हाथों से भोजन खिलाया।
जनमंच सभागार के पास शुरू की गई प्रभु की रसोई में भोजन के लिए जरुरतमंदों काफी संख्या में पहुंच रहे हैँ। सोमवार को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और अपर आयुक्त उदयी राम ने प्रभु की रसोई का निरीक्षण किया। इस दौरान नीरज गुप्ता, संजय कर्णवाल सहित अन्य समाजसेवी सेवा में जुटे थे। उन्हें देखकर मंडलायुक्त भी सेवा में लग गए। मंडलायुक्त ने बताया कि इच्छुक लोग विशेष अवसरों पर प्रभु जी की रसोई एक दिन अथवा जितने दिन का सेवाभाव हो उतने दिन के लिए गरीब एवं असहाय लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कर सकते हैं। प्रतिदिन कम से कम 2100 रुपये खर्च आएगा। इसके अलावा लोग खाद्य सामग्री भी भेंट कर सकते हैं। इस दौरान शीतल टंडन, रम्मी धवन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।