फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बहन को शौचालय गिफ्ट करने को आगे नहीं आया कोई भाई

बहन को शौचालय गिफ्ट करने को आगे नहीं आया कोई भाई

Fri, 04 Aug 2017 12:14 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
बहन को शौचालय गिफ्ट करने को आगे नहीं आया कोई भाई
सहारनपुर। डीएम पीके पांडेय ने रक्षा बंधन पर अपनी बहन को शगुन में शौचालय गिफ्ट करने वाले भाइयों को विशेष तौर पर सम्मानित करने की घोषणा की है। मगर बृहस्पतिवार तक कोई ऐसा भाई सामने नहीं आया है, जो बहन को शौचालय गिफ्ट करने को तैयार हो। चूंकि अभी तीन दिन शेष हैं। ऐसे में कोई भी इच्छुक भाई रक्षा बंधन पर अपनी बहन को शौचालय गिफ्ट करने की घोषणा कर सकता है। इसके लिए रक्षा बंधन से पहले सीडीओ को अवगत कराना होगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी स्वच्छता को अभियान के तौर पर लिया है। सरकार की मंशा के अनुरूप ही स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए डीएम पीके पांडेय ने हाल ही में लोगों ने अपनी ऐसी बहनों को रक्षा बंधन पर शौचालय गिफ्ट करने की अपील की थी, जिनके पास आज भी शौचालय नहीं हैं। इच्छुक लोगों को रक्षा बंधन से पहले प्रशासन को अवगत कराने को कहा गया था। मगर बृहस्पतिवार तक एक भी व्यक्ति ने सीडीओ कार्यालय में ऐसी कोई सूचना नहीं दी है। जबकि रक्षा बंधन में अब केवल तीन दिन शेष हैं। सीडीओ संजीव रंजन ने भी ऐसा कोई व्यक्ति न मिलने की बात कही है। उन्होंने बताया कि वह खुद ऐसे व्यक्ति की तलाश में हैं। यदि कोई इच्छुक व्यक्ति है तो वह रक्षा बंधन से पहले संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed