{"_id":"59627bd84f1c1b8a178b46db","slug":"101499626456-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानकाह में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानकाह में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला खानकाह में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। लेकिन परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया।
मोहल्ला खानकाह निवासी जरीफ अहमद का छोटा बेटा नसीम उर्फ शब्बू (30) ट्रक ड्राइवर है, लेकिन पिछले काफी दिनों से उसने मांस की दुकान खोल रखी है। रविवार की दोपहर करीब एक बजे वह खाना खाकर कमरे में लेटने के लिए चला गया। कुछ देर बाद पिता उसे उठाने के लिए कमरे में गया और उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह बेहोशी की हालत में मिला। बताया जाता है कि नसीम बार बार उल्टियां कर रहा था। जिसके चलते पहले तो उसे समीप में स्थित चिकित्सक को दिखाया गया, उसके बाद उसे रेलवे रोड स्थित निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां जांच उपरांत चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। नसीम की मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं होने लगी। कुछ ही देर बाद पुलिस को भी इसकी जानकारी हो गई। खानकाह पुलिस चौकी प्रभारी साजिद अली मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की बाबत जानकारी ली। जहां मृतक के पिता ने पुलिस को लिखित में दिया कि वह किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहते। अचानक हुई नसीम की मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।