फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   101 people donated blood in the camp

शिविर में 101 लोगों ने रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि

Tue, 28 Dec 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
101 people donated blood in the camp
हरि मन्दिर में रक्तदान करते अखिल भारत हिन्दु महासभा व राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा ने श्री गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों के शहीदी सप्ताह में राष्टीय पंजाबी महासभा व राष्ट्वादी किसान युवा संगठन के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया। जिसमें 101 लोगों ने रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

अखिल भारत हिंदू महासभा व राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विश सिंह कांबोज ने बताया साहिबजादा दिवस इसलिए बनाते है क्योंकि फतेहगढ़ साहिब में गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों को दीवार में सिर्फ इसलिए चिनवा दिया गया कि उन्होंने अपना धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म नहीं अपनाया। गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत की याद में यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि संगठन ने 101 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में संजीव राणा प्रदेश अध्यक्ष हिंदू महासभा, अभिषेक दुआ, सुरेंद्र बगाती, अंकित कांबोज, शिवा पंडित, मेलाराम गुजर, अमन राणा, आदेश सोनी, राघव भारद्वाज, सनी नागपाल, आशीष बसन, विजय कालरा पार्षद, पंडित स्वर्ण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed