फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   100 percent vaccination will get a reward of Rs 51000

सौ फीसदी टीकाकरण कराने पर मिलेगा 51000 रुपये का ईनाम

Sat, 03 Jul 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
100 percent vaccination will get a reward of Rs 51000
सहारनपुर। कोविड वैक्सीन टीकाकरण केे बढ़ावा देने के लिए नगर निगम के पार्षद मंसूर बदर ने खास पहल की है। उन्होंने अपने वार्ड की आंगनबाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा शुरू की है। बदर ने अपने क्षेत्र में शत प्रतिशत टीकाकरण कराने वाली आंगनबाड़ी को 51 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

प्राथमिक पाठशाला खाक्रोबान में हुई बैठक में पार्षद मंसूर बदर ने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पार्षद ने कहा कि जिस आंगनवाड़ी के क्षेत्र में 18 वर्ष से अधिक के शत प्रतिशत लोग टीका लगवाएंगे उक्त आंगनबाड़ी को 51 हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। उन्होंने लोगों को बताया कि कोरोना की तीसरी लहर जल्द आने की बात कही जा रही है। कोरोना से बचना है तो 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को टीका लगवाना होगा। उनके वार्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय खाक्रोबान और जमनादास आर्य कन्या इंटर कॉलेज में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। 14 से 17 जुलाई तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिला अस्पताल के डॉ. माजिद ने लोगों को टीके का महत्व समझाया। बैठक में बहार जुबैरी, पप्पू, चौधरी नानू, हाजी रियाज, सोनू जैदी, बिलाल अंसारी, इमरान, महबूब, नैयर जुबैरी, हादी जुबैरी, हाजी यूसुफ, चौधरी बाबू, तंजीम बक्शी, सैयद इरफान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed