फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   100% exemption in road tax on purchase of electric vehicle

Saharanpur News: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेगी रोड टैक्स में शत-प्रतिशत छूट

Thu, 23 Mar 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
100% exemption in road tax on purchase of electric vehicle
संभागीय परिवाहन अधिकारी कार्यालय
सहारनपुर। शासन ने ई-वाहन खरीदने वालों को बड़ी राहत दी है। दोपहिया, तिपाहिया या चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में शत-प्रतिशत छूट मिलेगी। वाहन की खरीद उत्तर प्रदेश से होनी जरूरी है तभी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन 1429 और 8356 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। अभी चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन विभाग में पंजीकृत नहीं है। प्रदूषण के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए प्रदेश सरकार का पूरा जोर इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को बढ़ाना है। इसके लिए शासन ने इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर वाहन के रोड टैक्स पर शत-प्रतिशत छूट दी है। शासन ने यह आदेश ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के लिए दी है, ताकि लोग पेट्रोल और डीजल वाहनों का कम उपयोग करें। यह लाभ प्रदेश में स्थित किसी वाहन डीलर के यहां से खरीदने पर दिया जाएगा। अन्य राज्यों से वाहन क्रय कर प्रदेश में पंजीयन कराने का लाभ नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि यदि कोई इलेक्ट्रिक वाहन खरीदता है तो उसको रोड टैक्स में पूरी छूट दी जाएगी। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए यह बड़ी छूट है। प्रदेश के बाहर से खरीद कर लाए गए वाहनों पर छूट लागू नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed