फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   10-year-old girl murdered, body found in a blood-soaked condition in a cemetery

Saharanpur News: 10 वर्षीय बच्ची की हत्या, कब्रिस्तान में लहूलुहान हालत में मिला शव

Sun, 11 May 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 11 May 2025 12:40 AM IST
सार

सहारनपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र में पेपर मिल रोड स्थित एक कॉलोनी में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी गई

विज्ञापन
10-year-old girl murdered, body found in a blood-soaked condition in a cemetery
मौके पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र में पेपर मिल रोड स्थित एक कॉलोनी में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी गई, उसका शव खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में घर से करीब 200 मीटर कब्रिस्तान की झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि शुक्रवार शाम उनकी बेटी बच्चों के साथ घर के पास खेल रही थी। इसके बाद अचानक लापता हो गई। रातभर परिजनों व आसपास के लोगों ने शेखपुरा, पिंजौरा और घर के नजदीक कब्रिस्तान में काफी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 12 मई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शनिवार सुबह एक युवक ने परिजनों को बताया कि उनकी बेटी का शव कब्रिस्तान में पड़ा है। इसके बाद परिजन मौके पर दौड़े। वहां पर बच्ची का शव खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में पड़ा था।

बच्ची के गले पर निशान मिले हैं। मुंह से भी झाग निकला था। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। मौके पर एसपी सिटी व्योम बिंदल, सीओ द्वितीय शैलेंद प्रताप गौतम भी पहुंचे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की।

शोर मचाने की आवाज सुनाई दी
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दो बजे शोर की आवाज सुनाई दी थी। आवाज सुनकर लोग पहुंचे, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। शनिवार सुबह पांच बजे तक बच्ची को तलाशा गया, लेकिन पता नहीं चला।

इसके बाद निकलते ही युवक ने बताया कि बच्ची का शव कब्रिस्तान में पड़ा है। तभी परिजनों और अन्य लोगों का शक गहरा गया। क्योंकि रात भर शव वहां पर नहीं था। सुबह वहां शव कैसे मिला।
 
प्राथमिक जांच में आया है कि बच्ची की हत्या कर शव फेंका गया है। हत्या कैसे की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका पता चलेगा। फिलहाल शक के दायरे में आए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed