फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   10 round firing

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा जानखेड़ा, मची चीख-पुकार

Mon, 04 Nov 2019 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
10 round firing
सहारनपुर मर्डर: रामपुर मनिहारन के जानखेडा में हत्या के बाद परिवार से जानकारी लेते एसएसपी दिनेश क - फोटो : SAHARANPUR
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा जानखेड़ा, मची चीख-पुकार
विज्ञापन

सहारनपुर। गांव जानखेड़ा सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। करीब दस राउंड फायरिंग से हर ओर दहशत पसर गई। ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल था। जब वे परशुराम के घर पहुंचे, तो हर ओर खून बिखरा पड़ा था। अपने मासूम बेटे अंशुल को खून से लथपथ देखकर मोनिका की चीख निकल गई। वह बेटे के शव से लिपटकर बुरी तरह रोने लगी। हर ओर चीख-पुकार का माहौल था। गांव में हर कोई बच्चे की मौत पर बेहद दुखी था। अंशुल कक्षा तीन में पढ़ता था।
पूरे परिवार का सफाया करना चाहता था सचिन
सचिन अपने ससुराल वालों का पूरी तरफ सफाया करना चाहता था। घर पर मोनिका और उसकी मां नहीं थी, नहीं तो वह उन्हें भी मौत के घाट उतार देता। एसएसपी दिनेश कुमार से मोनिका ने बिलखते हुए कहा कि पति तो उसका था ही नहीं, जीने का एक ही सहारा उसका बेटा अंशुल था। लेकिन दरिंदे ने अंशुल को भी उससे छीन लिया। अब वह किसके सहारे जिएगी। मोनिका ने एसएसपी को बताया कि उसने रामपुर मनिहारान पुलिस से शिकायत की थी। वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई तो तत्कालीन एसएसपी से मिली थी। उन्होंने रामपुर थाने जाने को बोल दिया, लेकिन थाना पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। जब सचिन जेल से जमानत पर बाहर आया तो वह गायब हो गया। उसके परिजनों ने उसके अपहरण की झूठी रिपोर्ट उसके मायके वालों के खिलाफ दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन

पंकज भी था निशाने पर, नहीं आया दिल्ली से
सचिन का साला पंकज दिल्ली में किसी कंपनी में नौकरी करता है। वह रविवार को आता है और सोमवार सुबह दिल्ली के लिए निकल जाता है। इस बार पंकज दिल्ली से किसी कारणवश नहीं आ सका था। यदि वह होता तो उसे भी मारने की योजना सचिन ने बना रखी थी। पंकज का कहना था कि सचिन की नजर हमारी प्रॉपर्टी पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खून से लाल हो रही सहारनपुर की धरती
डरावने आंकड़े
आठ अक्टूबर--देवबंद में भाजपा नेता यशपाल सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
12 अक्तूबर-देवबंद में ही भाजपा नेता धारा सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
23 अक्तूबर-सरसावा से लापता युवक का शव सुबह खेत में बरामद हुआ
30 अक्तूबर - अपहरण के बाद हत्या, युवक बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed