फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   10 directors elected unopposed in DCDF elections

Saharanpur News: डीसीडीएफ के चुनाव में निर्विरोध चुने गए 10 संचालक

Mon, 12 Jun 2023 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
10 directors elected unopposed in DCDF elections
आज होगा सभापति और उपसभापति का चुनाव
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। जिला सहकारी विकास संघ (डीसीडीएफ) के चुनाव में दस पदों पर 10 संचालक निर्विरोध चुने गए हैं। मंगलवार को उपसभापति और सभापति का चुनाव होगा।
जिला सहकारिता विकास संघ लिमिटेड सहारनपुर के सचिव नसीम ने बताया कि बृहस्पतिवार को 10 पदों पर 24 उम्मीदवारों ने नामांकन किए थे। इनमें जांच के बाद पांच के पर्चे निरस्त कर दिए गए थे। शनिवार को नौ उम्मीदवारों ने नाम वापिस लिए थे। दस पदों के लिए 10 उम्मीदवार ही मैदान में रह गए थे। इसके तहत गंगोह से केतन, देवबंद से सुनील कुमार, नकुड़ से पद्म सिंह, नागल से इसम सिंह, मुजफ्फराबाद से सोनेंद्र सिंह, रामपुर मनिहारान से विपिन, निर्वाचन क्षेत्र 10 व्यक्तिगत नकुड़ व सहारनपुर से शंकुतला, बेहट से युद्धवीर सिंह, सरसावा से नाथीराम, सढ़ौली कदीम सिंह देवेंद्र निर्विरोध संचालक चुने गए हैं। मंगलवार को उपसभापति और सभापति का चुनाव होना है। दोपहर दो बजे के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि मतदान कराने की आवश्यकता या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed