फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   10 accused including three top ten arrested

तीन टॉप टेन सहित 10 आरोपी किए गिरफ्तार

Fri, 08 Jan 2021 10:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
10 accused including three top ten arrested
तीन टॉप टेन सहित 10 आरोपी किए गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। नए साल में टॉप टेन में शामिल और काफी समय से वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए जिले में पुलिस ने अभियान शुरू किया है। इसके तहत ही मंडी कोतवाली और थाना कुतुबशेर पुलिस ने तीन टॉप टेन सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ गोकशी, नशे के कारोबार, अवैध शस्त्र अधिनियम सहित अन्य मामले दर्ज हैं।
मंडी कोतवाली पुलिस ने निर्यात निगम चौकी के पास से टॉप टेन में शामिल आरोपी सलमान निवासी पीर वाली गली को गिरफ्तार किया। पीर वाली गली के ही निवासी टॉप टेन बदमाश अब्दुल समी और राजा उर्फ रहमान को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अवैध नशीले कारोबार के आरोप में वांछित इंतजार निवासी मोहल्ला बंदूकची मिर्जापुर को पकड़ा गया। उसके पास से 230 ग्राम चरस बरामद की गई। सट्टा खाईबाड़ी में इरफान निवासी चौक फरोशान को फुलवारी आश्रम के पास से पकड़ा गया। कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि टॉप टेन और लंबे समय से वांछित अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

उधर, थाना कुतुबशेर पुलिस ने अंबाला रोड फ्लाईओवर के नीचे राहुल निवासी शारदानगर, आकाश निवासी शारदानगर और अर्जुन निवासी अंबाला रोड को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से अवैैध तमंचे बरामद किए गए। ये आरोपी पहले भी कुछ मामलों में वांछित रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed