{"_id":"67f52c0298d53b58a406800e","slug":"saharanpur-neighbor-molested-wife-police-did-not-take-action-husband-committed-suicide-by-consuming-poison-2025-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: पत्नी से पड़ोसी ने की छेड़छाड़, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो पति ने जहर खाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: पत्नी से पड़ोसी ने की छेड़छाड़, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो पति ने जहर खाकर दे दी जान
Tue, 08 Apr 2025 07:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 08 Apr 2025 07:30 PM IST
सार
बड़गांव के एक गांव में यह दर्दनाक घटना हुई। पत्नी से हुई छेड़छाड़ से पति इतना आहत हुआ कि उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस उसकी मौत के बाद आरोपी को पकड़ने की बात कह रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी के साथ हुई छेड़छाड़ से आहत 50 वर्षीय पति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के साथ दो दिन पहले पड़ोसी युवक ने छेड़छाड की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था, लेकिन अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन
रविवार को महिला ने थाने में केस दर्ज कराया था। बताया था कि वह अपने मायके जाने के लिए घर से निकली थी। इसी बीच रास्ते में पड़ोसी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। परिजनों का कहना है कि पत्नी के साथ छेड़छाड़ की घटना से उसका पति काफी आहत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के लोग भी उसे काफी समझा रहे थे। इसी वजह से मंगलवार सुबह उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सहारनपुर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वह देहरादून में मजदूरी करता था। सोमवार रात ही घर आया था। परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं।
उधर, थाना पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि अगर बड़गांव पुलिस शुरू में ही घटना के प्रति सतर्कता बरतती तो शायद यह घटना नहीं होती। पुलिस ने केस दर्ज कर खानापूर्ति कर दी। रविवार को आरोपी पक्ष ने उसके घर पहुंचकर समझौते के लिए दबाव भी बनाया था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें...
Saharanpur: लुटेरों ने फाइनेंस कर्मी को मारी गोली, कर्मी की मौत, 6 लाख लूटकर फरार
ग्रामीणों का आरोप है कि अगर बड़गांव पुलिस शुरू में ही घटना के प्रति सतर्कता बरतती तो शायद यह घटना नहीं होती। पुलिस ने केस दर्ज कर खानापूर्ति कर दी। रविवार को आरोपी पक्ष ने उसके घर पहुंचकर समझौते के लिए दबाव भी बनाया था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें...
Saharanpur: लुटेरों ने फाइनेंस कर्मी को मारी गोली, कर्मी की मौत, 6 लाख लूटकर फरार