फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur: Grandmother murdered for not giving money for smack

Saharanpur: स्मैक के लिए रुपये न देने पर दादी की हत्या, बोलीं- मैंने तुझे पाला है बेटा... डंडे मारता रहा पोता

Wed, 19 Feb 2025 06:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 19 Feb 2025 06:22 PM IST
सार

अंबाला रोड पर वाल्मीकि बस्ती में बुजुर्ग सोमी घर में अकेली थीं। तभी उसका पोता अंकुश आया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लूटे गए जेवर और नगदी बरामद की है।

विज्ञापन
Saharanpur: Grandmother murdered for not giving money for smack
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना कुतुबशेर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी महिला का रिश्ते का पोता है। स्मैक के लिए रुपये नहीं देने पर हत्या की थी, जिसके बाद नकदी व जेवरात लूटकर ले गया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

अंबाला रोड पर खुर्जा मिल स्थित वाल्मीकि बस्ती में 75 वर्षीय सोमी घर में अकेली रहती थी। पति कालीचरण की मौत हो चुकी है, जबकि बेटा अलग रहता है। पड़ोस में रहने वाला अंकुश रिश्ते में सोमी का पोता लगता है। सोमवार देर रात अंकुश दादी के मकान में घुस गया। उसने स्मैक खरीदने के लिए रुपये मांगे, लेकिन सोमी ने रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद अंकुश ने गुस्से में आकर हाथ में लिए डंडे से सिर पर कई वार किए, जिससे सोमी की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या करने के बाद आरोपी कमरे में दो बक्सों से 46,537 रुपये, सोने-चांदी के दो-दो कड़े सहित अन्य जेवरात लेकर भाग गया। मंगलवार दोपहर बाद आसपास के लोगों को पता चला। पुलिस ने देर रात हत्या का मामला दर्ज किया। छानबीन के बाद आरोपी अंकुश को दबनी कब्रिस्तान के पास से बुधवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से लूटे गए जेवरात और नकदी बरामद हो गई। अंकुश ने पूरी घटना पुलिस को बताई कि कैसे सोनी उसे कहती रही बेटा मत मार, मैंने तुझे पाला है। मगर नशे की लत के कारण उसने एक नहीं सुनी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed