फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   roses made by bloodshed

गुलाब के फूल ने करा दिया खूनखराबा!

Wed, 05 Mar 2014 04:13 AM IST
Updated Wed, 05 Mar 2014 04:13 AM IST
विज्ञापन
roses made by bloodshed

रोज डे पर नौवीं के छात्र ने 11वीं की छात्रा को गुलाब का फूल क्या थमाया, सिविल लाइंस स्थित बिशप जॉर्ज स्कूल एंड कॉलेज मंगलवार को जंग का मैदान बन गया। 11वीं के छात्रों ने नौवीं के छात्र को गुस्ताखी की सजा दी तो उसने जवाब देने के लिए बाहरी युवकों को स्कूल में बुला लिया।

विज्ञापन


नौवीं के छात्र के भाई को जानने वाले डेढ़ दर्जन युवकों ने मंगलवार को धावा बोल दिया और परीक्षा के दौरान क्लास में घुसकर 11वीं के छात्रों को जमकर पीटा। एक छात्र का सिर फूट गया तो दो और भी जख्मी हो गए। बीचबचाव करने पर कई शिक्षक, कर्मचारी और पांच अन्य छात्रों को भी मार खानी पड़ी।
विज्ञापन


स्कूल में झगड़ा मंगलवार को करीब 10.45 के आसपास शुरू हुआ। कॉलेज के मेनगेट से डेढ़ दर्जन युवक गाली बकते हुए 11वीं की कक्षा में घुस गए। उनको रोकने की हिम्मत कॉलेज के सुरक्षा गार्ड को भी नहीं हुई। युवकों के तेवर देख स्कूल के छात्र हक्के बक्के रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खून से भीग गई कमीज

roses made by bloodshed

सूचना मिलने पर घायल छात्रों के पिता भी मौके पर पहुंचे। एक छात्र की कमीज खून से भीग गई थी। परिजन घायल छात्रों को लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंचे और नौवीं के छात्र के खिलाफ तहरीर दी लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया।

घायल छात्रों में से एक के पिता वकील हैं और एक के पिता एलआईसी से जुड़े हैं। जब स्कूल प्रबंधन ने तहकीकात की तो पूरा मामला खुला। नौवीं और 11वीं के छात्रों के बीच तनातनी रोज डे से ही चल रही है।

नौवीं के छात्र द्वारा 11वीं की एक छात्रा को गुलाब का फूल थमाने पर विवाद हुआ था। 11वीं के छात्रों ने इसके बाद नौवीं के दो छात्रों को धुन दिया था। उसी दिन कंपनी बाग के पास 11वीं के छात्रों को नौवीं के छात्र ने पिटवाया था।

मारपीट का बदला लेने की कोशिश

roses made by bloodshed

मंगलवार को फिर से विवाद हुआ था। नौवीं के छात्रों को 11वीं के छात्रों ने उसी मामले को लेकर पीट दिया। स्कूल के प्रबंधक जावेद बख्त ने बताया कि मारपीट का बदला लेने के लिए बाहरी छात्रों को बुलाया गया था।

कुछ दिन पहले एक नेता के सुरक्षाकर्मियों के बच्चों से भी मारपीट की बात सामने आई थी। सभी छात्रों के परिजनों को स्कूल में बुलाया जाएगा। स्कूल प्रबंधन ने मारपीट करने वाले डेढ़ दर्जन युवकों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। मारपीट करने वाले एक हॉस्टल के अंत:वासी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed