फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   robbery in uttar pradesh ias's sister home

यूपी: प्रमुख गृह सचिव की बहन के घर डाका

Tue, 31 Dec 2013 08:42 AM IST
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 31 Dec 2013 08:42 AM IST
विज्ञापन
robbery in uttar pradesh ias's sister home

दयालबाग की पॉश कालोनी सरलाबाग में सोमवार सुबह आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह के बहन के घर में लूटपाट की।

विज्ञापन


कोठी में धावा बोलकर डकैतों ने उनकी बहन और रिटायर्ड इंजीनियर बहनोई को बंधक बना लिया। लॉकर की चाबी लेकर दो लाख रुपये मूल्य के जेवरात और तीन लाख की नगदी लूट ली।

बदमाशों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और कोठी में खड़ी वैगन आर कार लेकर भाग निकले। दोपहर बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली। छानबीन शुरू हुई तो कार दयालबाग में ही लावारिस खड़ी मिली। पुलिस ने बदमाशों की सुरागकशी के लिए डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स की मदद ली।
विज्ञापन


न्यू आगरा थाना क्षेत्र स्थित दयालबाग के सरला बाग में कोठी नंबर एक में सुधीर कुमार गोयल पत्नी शशिबाला के साथ रहते हैं। सुधीर रेलवे में चीफ इंजीनियर के पद से रिटायर हुए हैं। उनके पुत्र अमित मऊ रोड पर परिवार के साथ रहते हैं। शशिबाला ने बताया कि प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गोयल उनके छोटे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह सुबह तकरीबन पांच बजे उठीं और रोजाना की तरह मुख्य गेट खोलकर बाहर के कमरे में बैठी थीं। जबकि सुधीर कुमार सो रहे थे। इसी दौरान अचानक आधा दर्जन बदमाश कोठी में घुस आए। वह कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही दो बदमाशों ने उन पर पिस्टल तान दी। इसी बीच सुधीर आहट सुनकर जग गए और बाहर आए तो चार बदमाशों ने उन्हें भी दबोच लिया। सभी के हाथों में पिस्टल थीं। बदमाशों ने सुधीर के साथ बदसलूकी की। इसके बाद लॉकर की चाबी मांगी। दो बदमाश अंदर गए और लूटपाट की।


बदमाशों के चले जाने के कई घंटे बाद तक दंपति दहशत में रहे। दोपहर में कुछ परिचितों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उनके पुत्र अमित भी पहुंच गए। शाम चार बजे पुलिस को जानकारी मिली तो महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी शलभ माथुर, सीओ सदर डा. रामसुरेश यादव, सीओ हरीपर्वत, सीओ क्राइम मौके पर पहुंचे। डॉग स्कवॉयड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली गई। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed