{"_id":"c86309aa-e303-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"robbers-killed-priest-looted-idols-worth-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी की हत्या कर लूटीं करोड़ों की मूर्तियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुजारी की हत्या कर लूटीं करोड़ों की मूर्तियां
लखनऊ/ इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 02 Jul 2013 04:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुजारी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद अष्टधातु की करोड़ों रुपये की कीमत की श्रीराम, जानकी व लक्ष्मण की मूर्तियां लूटे जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
चार दिनों से गायब था पुजारी
चार दिनों से गायब पुजारी का शव रविवार को उसके घर में पड़ा पाया गया। घर से आ रही दुर्गन्ध की सूचना जब ग्रामीणों ने रविवार रात थाने में दी तब पुलिस ने कमरा खुलवाकर वहां से पुजारी का शव बरामद किया। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने मूर्तियां चुराने के दौरान पुजारी से हुई हाथापायी के दौरान ही उसे मार डाला होगा।
विज्ञापन
गले में बंधी थी रस्सी
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बरौली में बीती रात 11 बजे एक घर से बदबू फैलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को बुलवाकर कमरे का दरवाजा खुलवाया तो देखा कि घर में रहने वाले राजेश दीक्षित (30) पुत्र रामविलास का शव कमरे में तख्त के नीचे पड़ा था और गले में रस्सी कसी हुई थी।
विज्ञापन
यही नहीं इनके घर में रखी अष्टधातु की श्रीराम, जानकी व लक्ष्मण की तीन मूर्तियां भी गायब थीं। प्रत्येक मूर्ति का वजन तकरीबन 32 किलोग्राम व कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।
पुजारी घर पर ही करता था पूजा
ग्रामीणों ने बताया कि राजेश दीक्षित के घर के बाहर पहले मंदिर था लेकिन कुछ वर्ष पूर्व मंदिर टूट जाने के कारण उसमें रखी अष्टधातु की मूर्तियां राजेश ने अपने घर में ही रख ली थीं। ग्रामीणों के अनुसार राजेश घरों में पूजा-पाठ, भागवत कथा आदि धार्मिक अनुष्ठान कराते थे और उनको सब पुजारी कहते थे।
गत बृहस्पतिवार की शाम वह गांव के लोगों को अपने घर में दिखे थे। बाराबंकी शहर में रहने वाले राजेश के भाई प्रवेश कुमार ने बताया कि राजेश कथा भागवत कहने के लिए अक्सर चले जाते थे, इस दौरान वह कई दिनों तक घर भी नहीं लौटते थे जिसके चलते घर वालों ने उनकी तलाश नहीं की। रविवार रात जब उनके घर से बदबू का अहसास हुआ तो इस मामले की जानकारी हुई।
गला घोंटकर हुई हत्या
राजेश का विवाह नहीं हुआ था और वह अकेले ही घर में रहते थे। जिस स्थिति में राजेश का शव मिला उससे प्रतीत होता है कि उनकी गला घोंटकर हत्या करके बाद बदमाश अष्टधातु की मूर्तियां उठा ले गए है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सफदरगंज एसओ इंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि, मृतक के भाई ने तहरीर दी है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।