{"_id":"5837ceac-cce9-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"road-rage-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड रेजः दबंगों ने कार समेत दूल्हे को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड रेजः दबंगों ने कार समेत दूल्हे को किया अगवा
पीलीभीत/घुंघचाई/ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2013 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगरों के बाद अब कस्बों में भी रोड रेज की घटनाएं होने लगी हैं। शाहजहांपुर जिले में दूल्हे की कार एक अन्य कार से छू गई, इस पर कार सवार दबंगों ने दूल्हे समेत कुछ बच्चों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, उन लोगों ने कार समेत दूल्हे को अगवा कर लिया। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दूल्हे और कार को छुड़ा लिया लेकिन अपहरणकर्ता मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
दंदोला कॉलोनी निवासी संतराम की पुत्री की बारात लखीमपुर खीरी जिले के गांव आदर्श नगर से दो जून को आनी थी। घराती सारी तैयारियां पूरी कर बारात का इंतजार कर रहे थे। बारात में शामिल छह-सात गाड़ियां पहले पहुंच गई।
विज्ञापन
पीछे आ रही दूल्हे के कार के इंतजार में बाराती गांव के पास ही रुक गए। रात करीब नौ बजे घुंघचाई पुलिस चौकी के निकट सामने से आ रही कार से दूल्हे की कार छू गई।
इस पर कार सवार दबंगों ने दूल्हे और बच्चों की पिटाई कर दी। फिर बच्चों को कार से नीचे उतारकर चार-पांच दबंग कार में बैठे और चालक की कनपटी पर तमंचा लगाकर दूल्हे समेत कार को बंडा की ओर ले भागे।
दूल्हे के पिता शिवचरण ने घुंघचाई चौकी पुलिस को सूचना दी। बंडा पुलिस ने रात करीब डेढ़ बजे कार की घेराबंदी कर दूल्हे और चालक को सकुशल मुक्त करा लिया। लेकिन बदमाश भाग गए।
पुलिस रात तीन बजे दूल्हे को लेकर घुंघचाई पहुंची, तब जाकर विवाह की रस्में शुरू हो सकीं।