फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Road accident in bhind muraina

दर्दनाक: टक्कर में चार बच्चों सहित आठ मरे

Tue, 25 Feb 2014 11:01 PM IST
अमर उजाला, मुरैना
अमर उजाला, मुरैना Updated Tue, 25 Feb 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
Road accident in bhind muraina

मुरैना में मंगलवार सुबह कार और बस की टक्कर में चार बच्चों व तीन महिलाओं सहित नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में मरने वालों में टूंडला निवासी पंकज परमार की पत्नी कीर्ति और उसकी बेटी विधि भी शामिल है।

विज्ञापन


अन्य में दो हाथरस और पांच मुरैना के रहने वाले थे। ये सभी आपस में रिश्तेदार थे और पोरसा के मनसूरपुरा गांव में एक फलदान समारोह में शिरकत कर लौट रहे थे।  
विज्ञापन


हादसा मंगलवार सुबह नौ बजे मुरैना जिले में अम्बाह रोड पर ग्राम बरेह के पास हुआ। अम्बाह से मुरैना की तरफ जा रही कार सामने सा आ रही बस से भिड़ गई।

भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और बस अनियंत्रित होकर कार के ऊपर ही पलट गई। बस में सवार दो दर्जन यात्री भी इस हादसे में घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कार में सवार विनोद सिकरवार निवासी कैलारस के परिवार के  तीन सदस्यों बेटे रुद्रप्रताप उर्फ करु (3), बेटी सोनाली (9) पत्नी रीना (30) की मौत हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में मारे गए अन्य लोगों में टूंडला निवासी पंकज परमार की पत्नी कीर्ति (30) और बेटी विधि (4) साल, मनसूरपुरा निवासी सुनील राजावत की पत्नी नीतू (28), गोपालपुरा मुरैना निवासी मिंटू सिकरवार की पुत्री कांछी (7),  गांव बिसाना सादाबाद हाथरस निवासी रजत (26) पुत्र देव सिंह सिसौदिया और इसी गांव का गोलू उर्फ दीपक राणा (22) शामिल हैं।

कुछ घायलों का इलाज मुरैना में चल रहा है। तीन की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed