{"_id":"8aa6214534c5bda35278fd835d1e05a4","slug":"rld-former-mlc-in-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद को झटका, केपी मलिक भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद को झटका, केपी मलिक भाजपा में शामिल
अमर उजाला, बड़ौत
Updated Sat, 12 Oct 2013 11:51 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में पूर्व एमएलसी और नगर पालिका परिषद के चेयरमैन केपी मलिक ने रालोद छोड़कर शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने अपने साथियों सहित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेताओं के समक्ष दिल्ली जाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
चेयरमैन कृष्णपाल मलिक ने शनिवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर पहुंचे। वहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल मलिक, उप्र विधान मंडल के नेता हुकुम सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आने वाला समय देश में भाजपा का होगा। पार्टी की नीतियों व कार्यशैली को देखते हुए ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है और वे अब भाजपा के लिए दमखम व पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे। केपी मलिक रालोद से जुड़े थे।
विज्ञापन
उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1988 में नगर पालिका परिषद के सभासद से की थी। 1990 में वे नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष बने।
2004 में वे एमएलसी निर्वाचित हुए। वर्तमान में भी वे नगर पालिका परिषद के चेयरमैन हैं। इसके अलावा केपी मलिक उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड लखनऊ के लगातार तीसरी बार निदेशक हैं।
विज्ञापन