फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Religion warriors will be built to protect Hindus

हिंदुओं की रक्षा के लिए बनाएंगे धर्म योद्धा: तोगड़िया

Sun, 16 Jul 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ 
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़  Updated Sun, 16 Jul 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
 Religion warriors will be built to protect Hindus
प्रवीण तोगड़िया

विज्ञापन

हिंदुओं की रक्षा के लिए धर्म योद्धा बनाए जाएंगे। इसका निर्णय आगरा रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक में लिया गया। अलीगढ़ के 1350 में से 600 गांवों में धर्म योद्धा तैयार करने की योजना है।

विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया की मौजूदगी में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय बैठक में हिंदुओं की रक्षा के लिए धर्म योद्धा बनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही प्रदेश में सितंबर माह से बजरंग दल में भर्ती अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। अलीगढ़ महानगर एवं देहात में 35 हजार युवाओं को बजरंग दल से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


देहात को 15 हजार एवं महानगर को 20 हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। अन्य जिलों को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। इसमें सत्संग, ग्राम रक्षा समिति, महाआरती, हनुमान चालीसा, स्थापना दिवस आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग मंत्री राम कुमार आर्य ने बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मेलन एवं चौपाल आयोजित कर कार्यकर्ताओं को राम जन्म भूमि स्थल पर मंदिर बनाने का संकल्प दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन ने प्रत्येक गांव में 7 पदाधिकारी बनाने का निर्णय लिया है। अखंड भारत संकल्प दिवस का भी आयोजन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed