फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   rape with student

छात्रा का अश्लील वीडियो बना शिक्षक ने किया कई बार रेप

Sat, 31 Aug 2013 03:50 AM IST
ग्रेटर नोएडा/ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा/ब्यूरो Updated Sat, 31 Aug 2013 03:50 AM IST
विज्ञापन
rape with student

ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में 10वीं की एक छात्रा को ब्लैकमेल करके शिक्षक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों ने शिकायत भी की लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। अब परिजन एसएसपी से मिलेंगे।

विज्ञापन


यह सिलसिला वर्ष 2010 से चल रहा है, जब छात्रा को आरोपी शिक्षक परीक्षा दिलाने के लिए ले गया था। छात्रा की शादी भी टूट चुकी है।

जानकारी के मुताबिक छात्रा को एक शिक्षक एटा में परीक्षा दिलाने के लिए ले गया। शिक्षक ने नशीला पदार्थ मिला पेय पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी क्लिपिंग भी बनाई।
विज्ञापन


छात्रा को डराया कि अगर उसने किसी को बताया तो इंटरनेट पर क्लिपिंग लोड करके बदनाम कर देगा। धमकी से छात्रा डर गई और चुप रही।

आरोप है कि सिकंदराबाद में भी कई बार उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। परिजनों को किसी तरह घटना के बारे में पता चला तो वह पिछले साल दादरी में आकर रहने लगे और छात्रा की शादी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने लड़की को तलाश लिया और ससुराल में जाकर छात्रा के पति को अश्लील क्लिपिंग दिखा दी। उसके बाद पति ने उसे छोड़ दिया और हमेशा के लिए लिए रिश्ता तोड़ दिया।


आरोप है कि क्लिपिंग का डर दिखाकर 23 अगस्त को भी आरोपी दादरी आया और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

इस बार भी पीड़ित परिजनों को पता चला तो उन्होंने दादरी कोतवाली में तहरीर दी। इस बारे में सीओ अनुज चौधरी का कहना है कि उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। अगर ऐसा है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed