{"_id":"9d313eac47fa6d939ee7053529abf848","slug":"rape-with-nurse-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चलो इमरजेंसी केस है' बोलकर नर्स को ले गया, किया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'चलो इमरजेंसी केस है' बोलकर नर्स को ले गया, किया रेप
कौंधियारा (इलाहाबाद)/ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में कौंधियारा के बारी बजहिया गांव में एक नर्स से बलात्कार का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाला वार्ड ब्वाय इमरजेंसी डिलेवरी केस बताकर नर्स को बाइक पर बैठाकर ले गया और खेत में आबरू लूट ली।
मंगलवार को हुई इस सनसनीखेज घटना की रिपोर्ट शुक्रवार को दर्ज हुई। नर्स का कहना है कि आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा था।
इसलिए रिपोर्ट लिखाने में देरी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर नर्स को मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
करछना की 35 वर्षीय अनुपमा (बदला हुआ नाम) एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स है। घूरपुर के पचदेवरिया गांव का रहने वाला ओम प्रकाश पटेल उर्फ मुन्ना भी घुरपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में काम करता है।
ओम प्रकाश को पता था कि अनुपमा इमरजेंसी केस में रात में मरीज देखने जाती है। मंगलवार की रात साढे़ दस बजे ओम प्रकाश अनुपमा के घर पहुंचा और बताया कि डिलेवरी का इमरजेंसी केस है। मरीज की जान पर बनी है इसलिए अभी चलना है।
विज्ञापन
अनुपमा भी ओम प्रकाश संग चल दी। आरोप है कि कौंधियारा के बारी बजहिया गांव के पास खेतों में ले जाकर ओम प्रकाश ने बलात्कार किया और धमकी देकर वापस पहुंचा दिया। बाद में भी ओम प्रकाश उसे धमकी देता रहा।
विज्ञापन
अनुपमा का कहना है कि वह थाने जाने वाली थी तभी ओम प्रकाश पहुंच गया और जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से अनुपमा ने पुलिस से शिकायत नहीं की।
शुक्रवार को वह हिम्मत कर कौंधियारा थाने पहुंची और ओम प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।