फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   rape with girl in up

यूपी: रेप के बाद किशोरी की हत्या कर निकालीं आंखें

Sun, 21 Jul 2013 12:45 AM IST
बाराबंकी/ब्यूरो
बाराबंकी/ब्यूरो Updated Sun, 21 Jul 2013 12:45 AM IST
विज्ञापन
rape with girl in up

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के टिकैतनगर में एक किशोरी की दुराचार के बाद निर्ममता से हत्या कर दी गई। कातिलों ने हैवानियत की हदें पार करते हुए उसकी आंखें भी निकाल लीं।

विज्ञापन


किशोरी का शव शनिवार दोपहर गांव के बाहर एक खेत में पड़ा पाया गया। परिजनों ने किशोरी की दुराचार के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो पाएगा।
विज्ञापन


टिकैतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी शुक्रवार सुबह किसी का काम से निकली थी। किशोरी दोपहर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार दोपहर किशोरी का शव गांव के बाहर एक खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जब किशोरी के शव को देखा तो उसकी दोनों आंखें निकली हुई थीं।

पुलिस का कहना है कि किशोरी की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि किशोरी के गांव के ही एक युवक के साथ संबंध थे। परिजनों ने भी इसी युवक पर शक जताया है।


खबर लिखे जाने तक परिजनों ने मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी। हालांकि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतका के पिता ने बताया कि पिछले हफ्ते उसकी पुत्री की सगाई हुई थी और मार्च 2014 में शादी होनी थी।

एएसपी कुलदीप नारायण व सीओ आनंद वीर सिंह ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। इस घटना के बाद से गांव में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed