फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   rape victim escape in up

यूपी: 20 दिन तक रेप की शिकार महिला हुई गायब

Sat, 06 Jul 2013 12:50 AM IST
बहराइच/ब्यूरो
बहराइच/ब्यूरो Updated Sat, 06 Jul 2013 12:50 AM IST
विज्ञापन
rape victim escape in up

यूपी में युवती को अगवा कर गोरखपुर में 20 दिन तक दुराचार के मामले में शुक्रवार सुबह पीड़ित चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान जिला अस्पताल से रहस्यमय तरीके से गायब हो गई।

विज्ञापन


पिता का आरोप है कि महिला होमगार्ड ने युवती को आरोपियों के सुपुर्द कर दिया है, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही उसे आरोपियों की लगातार धमकी मिल रही थी।

दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि युवती जानबूझकर अस्पताल से भागी है। पुलिस ने युवती की तलाश में सभी थानों को अलर्ट कर वाहनों की चेकिंग का दावा किया है लेकिन देर शाम तक युवती का कुछ पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को नानपारा से अगवा कर गोरखपुर ले जाकर एक युवक ने 20 दिन तक दुराचार किया था, उसके बाद दिल्ली आने पर युवती किसी तरह जान बचाकर भागी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहराइच आकर उसने रिपोर्ट दर्ज करवाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। प्रभारी एसपी से शिकायत करने पर बुधवार को अपहरण और दुराचार की रिपोर्ट दर्ज हो सकी थी।

शुक्रवार सुबह जब युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया तो महिला होमगार्ड उसे लेकर वार्ड के अंदर चली गई।

होमगार्ड ने युवती के पिता से कहा कि एक घंटे के बाद आना और कुछ देर बाद ही परिसर में बैठे युवती के पिता को जानकारी हुई कि उसकी बेटी गायब हो गई है।

पिता ने तत्काल पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। युवती के पिता का कहना है कि महिला होमगार्ड ने उसकी बेटी को अपहरणकर्ताओं के सुपुर्द कर दिया है, रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से ही उसे लगातार आरोपियों की धमकियां मिल रही थीं।

उधर, कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक कपिलमुनि सिंह का कहना है कि युवती स्वयं महिला होमगार्ड को चकमा देकर फरार हुई है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय समेत सभी थानों को घटना की जानकारी दे अलर्ट किया गया है।

फैजाबाद में मिल रही लोकेशन: प्रभारी एसपी
प्रभारी पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य ने बताया कि युवती के मोबाइल की लोकेशन फैजाबाद में मिल रही है। इस बारे में फैजाबाद पुलिस से भी संपर्क साधा गया है। उनका कहना है कि युवती जानबूझकर अस्पताल से भागी है।

चिकित्सीय परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने जब उसे वार्ड से बाहर भेजा, तभी वह गायब हो गई। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि युवती का प्रेम संबंध नानपारा निवासी एक युवक से है। वह युवक भी दोपहर में अस्पताल में देखा गया था। उसी के साथ युवती फरार हुई है।


होमगार्ड के खिलाफ होगी कार्रवाई
प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि होमगार्ड तारा की अभिरक्षा में युवती को जिला अस्पताल भेजा गया था फिर होमगार्ड ने सुरक्षा में कोताही कहां बरती, इसकी जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed