फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   rape convict given vip treatment by up police

रेप के आरोपी को पुलिस ने दिया वीआईपी ट्रीटमेंट

Sun, 28 Apr 2013 08:00 PM IST
बुलंदशहर/ब्यूरो
बुलंदशहर/ब्यूरो Updated Sun, 28 Apr 2013 08:00 PM IST
विज्ञापन
rape convict given vip treatment by up police

उच्च अधिकारियों के लोगों से बेहतर समन्वय और रिश्ते बनाने के निर्देशों का थाना पुलिस पर गहरा असर देखने को मिला है।

विज्ञापन


रिपोर्टिंग मंडी चौकी ने अन्य थानों और चौकियों से एक कदम आगे बढ़कर इस दिशा में एक अद्भुत मिसाल कायम की है।

रिपोर्टिंग मंडी चौकी में बलात्कार के आरोपी को भी पुलिस ने वीआईपी ट्रीटमेंट देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

आरोपी का हर जरूरत का ख्याल रखा जा रहा है। यहां तक कि उसे हवालात में कोई दिक्कत न हो, इसके चलते आरोपी को चौकी के रेस्ट रूम में रखा गया।

नहीं लगाई हथकड़ी
हालांकि, इस मामले में जब चौकी प्रभारी से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने पुलिसिया अंदाज में मीडियाकर्मियों पर ठीकरा फोड़ दिया।

चौकी प्रभारी अशोक कुमार का कहना था कि आरोपी को शनिवार शाम गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया गया था। कुछ मीडिया कर्मियों के बाइट लेने के लिए आरोपी को हवालात से बाहर निकाला था।

जबकि आरोपी ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में बताया कि उसे तीन दिन से चौकी में बिठाया गया है। चौंकाने वाली बात थी कि आरोपी को न ही हथकड़ी लगाई गई थी और न ही उसकी सुरक्षा में कोई पुलिसकर्मी ही तैनात था।
विज्ञापन


धमकी
उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले एक महिला रिपोर्टिंग मंडी चौकी क्षेत्र स्थित मायके आई हुई थी। इसी दौरान एक आरोपी ने उससे घर में घुस कर बलात्कार किया था, जबकि आरोपी के दो साथी कमरे के बाहर पहरेदारी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिला के शोर मचाने पर जब मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए थे तो आरोपी और उसके दोनों साथी फरार हो गए थे।

इस दौरान आरोपी ने महिला को घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ दी तहरीर में यह आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed