फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   rape cases are increasing in uttar pradesh

उफ्! यूपी में दरिंदों ने पार कर दी हैं हदें

Sat, 19 Jan 2013 10:57 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 19 Jan 2013 10:57 AM IST
विज्ञापन
rape cases are increasing in uttar pradesh

पुलिस निष्क्रियता के चलते उत्तर प्रदेश में अराजक तत्वों पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। यूपी में दुराचार की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। प्रतापगढ़ जिले में पड़ोसी के घर टीवी देखने गई एक मासूम को दरिंदे ने हवस का शिकार बना लिया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे घर से भगा दिया। वहीं, जिले के जेठवारा में दो युवकों ने एक छात्रा से रेप किया तो मेरठ जिले में एक महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।     

विज्ञापन


मासूम को बनाया हवस का शिकार
प्रतापगढ़ जिले के नारायणपुर भिसुंडी गांव निवासी मरसाती (परिवर्तित नाम) के एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। गुरुवार शाम करीब पांच बजे दस वर्षीय उसकी सबसे छोटी बेटी सीमा (परिवर्तित नाम) पड़ोसी के घर टेलीविजन देखने गई थी। वहां पड़ोस के कई और बच्चे भी थे। घर में अकेले मौजूद शिवकुमार वर्मा ने टीवी बंद कर सभी बच्चों को भगा दिया। सीमा भी जाने लगी तो शिव कुमार ने तख्त उठाने के बहाने उसको कमरे में बुला लिया।
विज्ञापन


इसके बाद उसने भीतर से दरवाजा बंद कर बालिका के साथ दुराचार किया। दरिंदगी से बालिका की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। सहमी बालिका की हालत देख घर के लोगों ने उसे करैला बाजार पट्टी स्थित निजी अस्पताल ले गए। मगर डाक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब सवा दस बजे उसे जिला महिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डा. नीलिमा सोनकर ने बालिका का परीक्षण करने के बाद दुष्कर्म होने की बात कही। इसके बाद बालिका को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।

साए की तरह लगे रहे आरोपी के परिजन
सीमा को लेकर आरोपी के परिजन पीड़िता के घरवालों को इधर-उधर चक्कर लगवाते रहे ताकि कहीं भेद न खुल जाए। जिला अस्पताल में खून से लथपथ बालिका की हालत देख डाक्टर ने जब परिजनों को मामले से अवगत कराया और बाहर पुलिस दिखाई पड़ी तो आरोपी शिवकुमार के परिजन भाग निकले।

प्रधान ने एसओ को दी धमकी
बालिका के साथ रेप के आरोपी शिवकुमार को पुलिस ने रात करीब 11 बजे गिरफ्तार कर लिया। युवक की गिरफ्तारी को लेकर पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान का रात करीब एक बजे एसओ के पास फोन आया। उसने धमकी देते हुए एसओ को तत्काल आरोपी को छोड़ने को कहा।

जेठवारा में छात्रा को बनाया हवस का शिकार
जेठवारा क्षेत्र के सरायबाबू गांव की एक छात्रा को मोहम्मद जीशान और विकास ओझा गुरुवार को घर से भगा ले गए थे। 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा संग रेप की पुष्टि हुई है। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने छात्रा और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।  

मेरठ में महिला से रेप
मेरठ जिले के कपसाड़ गांव में गुरुवार शाम घर में अकेली खाना पका रही दो बच्चो की मां से गांव के ही युवक सुमित ने दुष्कर्म किया। महिला की चीख पुकार सुनकर लोग दौडे़ तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

जेठ ने लूटी आबरू
बागपत जिले के सरूरपुर कलां गांव में गुरुवार दोपहर एक जेठ ने छोटे भाई की पत्नी से रेप किया। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, गुरुवार दोपहर महिला घर पर अकेली थी। तभी उसका जेठ आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने पति के घर आने पर पूरा घटनाक्रम उसे बताया, लेकिन उसने उसे चुप रहने के लिए कहा।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह बार-बार कहती रही कि एफआईआर कराओ लेकिन पति उसे चुप करता रहा। इस पर शुक्रवार सुबह वह खुद थाना के लिए चल दी। पता चलते ही पति ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उसने गुस्से में उस पर मिट्टी का तेल छिड़क दिया और जिंदा जलाने का प्रयास किया। चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने उसकी जान बचाई।


इसके बाद उसने बागपत कोतवाली पहुंच जेठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया। कोतवाली प्रभारी संजय भारद्वाज का कहना है कि मेडिकल परीक्षण में महिला से रेप की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी जेठ को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed