{"_id":"d31316d2f0e83ed1cdf20740e803c8c2","slug":"rape-attempt-with-french-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांसीसी युवती से तांत्रिक ने की रेप की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रांसीसी युवती से तांत्रिक ने की रेप की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 15 Jun 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस की पर्यटक से एक तांत्रिक ने मंदिर परिसर में ही दुष्कर्म का प्रयास किया। फ्रांसीसी युवती ने ईमेल के जरिए घटना की सूचना दूतावास को दी।
विज्ञापन
दूतावास से गृह मंत्रालय के माध्यम से कार्रवाई के लिए मामला एसएसपी वाराणसी को भेजा गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मान मंदिर परिसर में तांत्रिक अंशुल कुमार शर्मा रहता है। नौ जून को फ्रांसीसी युवती को पूजा पाठ के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
युवती वहां से बचकर निकली और उसने पूरे मामले की जानकारी दूतावास को दी। युवती ने शिकायत में कहा कि तांत्रिक ने इत्र लगाकर बेहोश करने की कोशिश की और हाथ देखने के बहाने उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की।
फ्रांसीसी दूतावास ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को मामले की सूचना दी। एसएसपी वाराणसी ने मामले में तुरंत एफआईआर करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए।
शनिवार को युवती ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ दशाश्वमेध डीपी शुक्ला ने बताया कि फ्रांसीसी युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।