{"_id":"fbd67b34-eb26-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"rape-and-murder-of-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिली किशोरी की हाथ-पांव बंधी लाश, रेप के बाद हत्या!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिली किशोरी की हाथ-पांव बंधी लाश, रेप के बाद हत्या!
फैजाबाद/ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2013 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के फैजाबाद के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजी का पुरवा स्थित हिंदू इंटर कॉलेज के निकट शारदा सहायक नहर में शुक्रवार की सुबह एक किशोरी का हाथ-पांव बंधा शव पाया गया।
विज्ञापन
इलाकाई लोग दुराचार के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमार्टम न होने के चलते वारदात की गुत्थी अभी सुलझ नहीं पाई है। पुलिस को भी प्रथम दृष्टया जांच में बलात्कार की आशंका है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम शनिवार को होने से अब हकीकत रिपोर्ट आने के बाद भी पता चलेगी।
शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे किसी व्यक्तिने पुलिस को सूचना दी कि हिंदू इंटर कॉलेज के निकट शारदा सहायक नहर में एक किशोरी की लाश पड़ी हुई है।
पांच दिनों से नहर में पानी बंद होने के चलते शव दूर से ही नजर आ रहा था। टीम के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल जर्नादन दूबे ने शव को बाहर निकलवाया।
लगभग 16 साल की मृतका के शरीर पर सलवार सूट था। उसके दोनों हाथ पीछे की ओर नायलान की रस्सी से बंधे थे। कान पर खून के धब्बे तथा गर्दन पर काल मोटा निशान था।
विज्ञापन
लग रहा था कि प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है। घटनास्थल के पास नहर की पटरी पर मृतका की चप्पल तथा बीयर की एक खाली बोतल पाई गई है।
कुछ दूर घास पर शव को घसीटे जाने और पैरों के निशान मिले हैं। शव के फूला न होने को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि रात या भोर में हत्या की गई होगी।
लोगों ने किशोरी के साथ दुराचार कर उसकी हत्या का आरोप लगाया। शिनाख्त न हो पाने से मृतका किसी दूसरे क्षेत्र की रहने वाली मानी जा रही है।
नहर की पचरी से वाहनों का आवागमन होने के चलते यह भी आशंका जताई जा रही कि किसी ने दूर से लाकर यहां वारदात को अंजाम दिया।
रुदौली कोतवाल जनार्दन दूबे ने बताया कि प्रथम दृष्यता किशोरी के साथ बलात्कार की आशंका है लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगी।