{"_id":"4c6e2156-4e5a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"rape-and-eve-teasing-accused-will-have-to-fill-bond-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस मनचलों को सुधारने को भराएगी बांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस मनचलों को सुधारने को भराएगी बांड
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2012 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुराचार व छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम होने के बाद यूपी पुलिस अब नई पहल करने जा रही है। सरकार का कहना है कि ऐसे मामलों में जो लोग सामने आए हैं, उनमें आरोपियों से बांड भराया जाएगा कि वे भविष्य में अच्छा आचरण करेंगे। इससे ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा। यह वही बांड होगा, जो दस नंबरी लोगों को भरना पड़ता है।
विज्ञापन
इसके लिए उन मामलों को चिह्नित किया जा रहा है, जो पिछले कुछ वर्षों के दौरान दर्ज हुए हैं और जिनमें अदालत में सुनवाई चल रही है। ऐसे मामलों को चिह्नित कर उनकी समीक्षा की जाएगी। समीक्षा इस बात की होगी कि कौन सा मामला कैसा है। कौन सा अधिक गंभीर है। ऐसे मामलों में बांड भराने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
जमानत राशि भी देनी होगी
अधिकारियों ने तय किया है कि दुराचार व छेड़खानी के आरोपियों से यह बांड भराया जाएगा कि वे भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करेंगे और समाज में अच्छा आचरण करेंगे। इस बांड की बाध्यता एक वर्ष की होगी। यह बांड दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 110 जी के तहत भरवाया जाएगा। मजिस्ट्रेट के सामने भरे जाने वाले इस बंध पत्र में आरोपी को जमानत भी देनी होगी। जमानत की राशि मजिस्ट्रेट द्वारा तय की जाएगी।
विज्ञापन
उल्लंघन करने पर जमानत राशि जब्त
बांड की शर्तों का उल्लंघन करने की दशा में जमानत राशि जब्त हो जाएगी। सरकार अपनी इस योजना को जल्दी ही अमलीजामा पहनाने जा रही है। इसे लेकर गृह विभाग के आला अफसर विमर्श करने में जुटे हैं। इस योजना को अंतिम रूप देने के साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
दस नंबरियों से भरवाया जाता है बांड
यह वही बांड होता है जो समाज के लिए खतरा माने जाने वाले लोगों से भराया जाता है। इसमें भी जमानत राशि जब्त कर ली जाती है। ऐसे अपराधियों को दस नंबरी भी कहा जाता है। दस नंबरी शब्द धारा की संख्या की वजह से प्रचलित हुआ है।
प्रमुख सचिव गृह आरएम श्रीवास्तव का कहना है कि सरकार इस बाबत जल्दी ही निर्णय लेने जा रही है। इस पर विमर्श चल रहा है। बांड की शर्तों का पालन न करने वालों की जमानत राशि जब्त होगी। इसके अलावा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।