फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   zila panchayat president will take oath today

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण आज, होगी पहली बैठक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
zila panchayat president will take oath  today
रामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे से होगा। उत्सव पैलेस में आयोजित होने वाले इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर रविवार को कार्यक्रम स्थल पर मंच तैयार करने से लेकर अन्य तैयारियां पूरी की गईं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी बने हैं। इसके अलावा 34 जिला पंचायत सदस्य चुनकर आए हैं। शपथ ग्रहण के बाद जिला पंचायत बोर्ड की पहली बैठक होगी, जिसमें जिले के विकास कार्यों को लेकर मंथन किया जाएगा। इसमें विकास कार्यों के प्रस्ताव समेत तमाम कामकाज शामिल हैं। शपथ ग्रहण समरोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर आ चुके हैं, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed