Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Eight bullets were fired at Sharif; a youth from Jharkhand claimed responsibility in a social media post.

Rampur News: शरीफ पर बरसाईं गई थीं आठ गोलियां, झारखंड के युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ली जिम्मेदारी

Thu, 12 Nov 2026 12:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 12 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Eight bullets were fired at Sharif; a youth from Jharkhand claimed responsibility in a social media post.
रामपुर। सीआरपीएफ कैंप पर हमले के आरोप से बरी हुए मोहम्मद शरीफ खां की हत्या में हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए आठ गोलियां मारी थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर गोली लगने के आठ निशान मिले हैं। शरीर से .32 बोर की बुलेट भी बरामद हुई है। इस बीच झारखंड के रांची निवासी युवक राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। उसने दावा किया है कि हमले में जवानों की शहादत का बदला लिया है। पुलिस ने वायरल पोस्ट की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, हत्या को लेकर राहुल सिंह नाम की आईडी से सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में सीआरपीएफ कैंप पर हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा गया है कि इस हमले में देश के सात जवान शहीद हुए थे। अदालत से जवानों को इंसाफ तो नहीं मिला, लेकिन अब हमने इंसाफ कर दिया है। पोस्ट में हमले में शामिल अन्य लोगों को भी चेतावनी दी गई है। पोस्ट वायरल होते ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि राहुल सिंह नाम की आईडी के पीछे कौन है और हत्या से उसका क्या संबंध है। पोस्ट में किए गए दावों की सत्यता की जांच के साथ ही हत्या के मामले में सामने आए अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। एसपी अनिल सिंह सिसोदिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने की जानकारी मिली है। पोस्ट करने वाला झारखंड के रांची का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रकरण को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


वारदात के बाद पुलिस की छह टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। हत्या के पीछे की वजह, रंजिश और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस पड़ताल कर रही है। मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की वारदात में इस्तेमाल हुए असलहे को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि यह बुलेट पिस्टल या फिर रिवाल्वर से चलाई गई होगी। लेकिन असलहा बरामदगी तक इसकी पुष्टि करने से पुलिस बच रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। इसमें शरीफ के शरीर में आठ गोलियां लगने की बात सामने आई है। साथ ही शरीर के भीतर .32 बोर की बुलेट मिलने की बात भी सामने आई है। शरीफ की हत्या को अंजाम देने के तरीके से साफ है कि हमलावरों ने पूर्व नियोजित तरीके से उसे निशाना बनाकर करीब से गोलियां चलाईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस वारदात से जुड़े घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। मृतक के परिचितों, परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना से पहले शरीफ की किसी से कहासुनी या विवाद तो नहीं हुआ था। पुलिस संभावित रंजिश, आपसी विवाद और अन्य कारणों को भी जांच के दायरे में रखकर चल रही है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शरीफ के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कड़ी सुरक्षा में देर शाम उसके शव को सुपुर्द ए खाक किया गया।



थाने से हाजिरी लगाकर लौटते समय हुई थी हत्या

खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम अकिलपुर उर्फ बदनपुरी निवासी मोहम्मद शरीफ खां की मंगलवार की शाम दो बाइक सवारों ने उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह अपने बेटे मोहम्मद वाइज खां के साथ खजुरिया थाने में हाजिरी लगाकर बाइक से लौट रहा था। परिजन घायल शरीफ को इलाज के लिए बिलासपुर सीएचसी लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप था कि शरीफ की हत्या पुलिस ने योजनाबद्ध ढंग से कराई है। हत्या की इस वारदात के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था।
-----------------------

सीसीटीवी कैमरे खंगाले
रामपुर। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों को भी विवेचना का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------------
सीआरपीएफ कैंप पर हमले से बरी हो चुका था शरीफ

रामपुर। सीआरपीएफ कैंप पर हमले के आरोप से मोहम्मद शरीफ बरी हो चुका है। उसे रामपुर के सेशन कोर्ट की ओर से फांसी की सजा दी गई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने उसे बरी कर दिया था। हालांकि, हाईकोर्ट ने सेशन कोर्ट की ओर से सुनाई गई दस साल की सजा को माफ नहीं किया था। वह 17 साल जेल में रहने के बाद पिछले साल सेंट्रल जेल से रिहा हुआ था।

--------------
कोट
मोहम्मद शरीफ की हत्या के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही इस पूरे प्रकरण का खुलासा हो जाएगा।

- अनुराग सिंह, एएसपी-रामपुर






सोशल मीडिया पर राहुल सिंह नाम की आईडी से किया गया सनसनीखेज दावा

सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमले का जिक्र कर लिखा- अदालत से राहत मिली तो खुद किया इंसाफ

पोस्ट के बाद पुलिस की जांच के दायरे में आया झारखंड के रांची का राहुल

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed