{"_id":"65a1b3d3cb4278a13a040c44","slug":"youths-are-sweating-profusely-in-their-passion-to-get-uniform-rampur-news-c-282-1-rmp1001-13865-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: वर्दी पाने के जुनून में जमकर पसीना बहा रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: वर्दी पाने के जुनून में जमकर पसीना बहा रहे युवा
विज्ञापन
रामपुर। उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक तुम अपने लक्ष्य को प्राप्त न कर लो... स्वामी विवेकानंद के इस विचार से प्रेरित युवा कड़ाके की ठंड में सुबह-शाम सड़कों के किनारे और मैदानों में दौड़ते नजर आ रहे हैं। प्रदेश में होने वाली पुलिस भर्ती और अग्निवीर भर्ती की तैयारी करने वाले युवा जमकर पसीना बहा रहे हैं। सर्दी की फिक्र छोड़कर उनमें वर्दी पाने का जुनून दिखाई दे रहा है। प्रदेश में बड़ी संख्या में सिपाहियों की भर्ती होने वाली है। इसके लिए युवा खुद को फिट रखने के साथ ही भर्ती परीक्षा पास करने के लिए दौड़ लगा रहे हैं। शहर के आंबेडकर पार्क, ज्वालानगर टंकी के पास और डायमंड रोड के अलावा बमनपुरी स्टेडियम में रोजाना सैकड़ों युवक-युवतियां दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। युवाओं का यह जज्बा देखते ही बन रहा है। सभी का सपना वर्दी पहनकर देश और समाज की सेवा करना है।
क्या कहते हैं युवा :--
-- --
पुलिस में भर्ती होना मेरा सपना है। अपने सपने को पूरा करने के लिए जो करना पड़े वह करूंगा। सुबह पांच बजे ग्राउंड पर आ जाता हूं और पांच किमी. दौड़ लगाता हूं। पुलिस भर्ती के लिए यह बेहद जरूरी है। दिन भर की एक्सरसाइज के लिए दौड़ना बेहद जरूरी है।
- दीपक कश्यप
-- -- -
मेरा परिवार मुझे पुलिस की वर्दी में देखना चाहता है और इसके लिए अभी से प्रयास शुरू कर दिया है। मैं सुबह आंबेडकर पार्क में पहुंचकर दौड़ लगाता हूं। छह किमी की दौड़ के बाद एक्सरसाइज भी करता हूं।
विज्ञापन
-सुमित यादव
-- -- -
मैं फिट रहने के लिए दौड़ लगाता हूं। दौड़ से पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। सुबह-शाम सभी को दौड़ अवश्य लगानी चाहिए। इससे शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है।
-अभिषेक वर्मा
-- -- --
पुलिस की वर्दी पहनना मेरा सपना है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। नियमित सुबह पांच किलोमीटर दौड़ लगाता हूं। इसके बाद एक्सरसाइज करता हूं।
-विवेक ठाकुर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
क्या कहते हैं युवा :