{"_id":"6a7a3645b52447b7750ed57c","slug":"youth-falls-victim-to-drugging-on-a-roadways-bus-rampur-news-c-282-1-rmp1004-177603-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक
Tue, 11 Aug 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। दिल्ली से घर लौट रहा एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कोसी पुल जीरो प्वाइंट पर बेहोशी की हालत में बस से उतारा गया। रोडवेज परिचालक की सूचना पर पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
थाना टांडा क्षेत्र के ग्राम बैजनी निवासी अरुण कुमार दिल्ली में मजदूरी करता है। वह अपनी मां की तबीयत खराब होने के कारण दिल्ली से घर लौट रहा था। अरुण आठ अगस्त की रात दिल्ली से रामपुर के लिए बस से निकला था। नौ अगस्त की सुबह रामपुर पहुंचने पर परिचालक ने उसे बेहोशी की हालत में उतारा। सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अरुण के परिजनों को भी जानकारी दी। डॉक्टरों के अनुसार, अरुण का उपचार जारी है और उसके होश में आने की पूरी संभावना है।
फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि तहरीर आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अरुण के परिजनों का कहना है कि होश में आने के बाद उससे पूरी जानकारी ली जाएगी। इसके बाद जहरखुरानी की घटना स्पष्ट होने पर पुलिस को तहरीर दी जाएगी। संवाद