{"_id":"69ea8763e7eb32a9640a8199","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-from-a-tree-rampur-news-c-282-1-smbd1029-169423-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के इमरतपुर में 22 वर्षीय सचिन का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर घर ले आए। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजन को मनाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने जिसके चलते कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिवार के सुपर्द कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब पांच बजे गांव के पास जंगल से गुजर रहे लोगों ने एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा, जिसे देखकर वह सन्न रह गए। मृतक की पहचान सचिन पुत्र लेखराज निवासी इमरतपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर आ गए। शव देखकर वह बिलख उठे जिसके चलते कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह पेड़ से शव उतार कर घर ले गए। इसी दौरान सूचना मिलने पर कोतवाल संजीव कुमार पुलिस बल के साथ लेखराज के घर पहुंचे और पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन परिजन ने लिखित रूप से पुलिस से कोई कार्रवाई न करने को कहा। इसके चलते औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया।
कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटका मिला था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है, जिसके चलते कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दिसंबर में होना थी युवक की शादी
सचिन अपने माता-पिता की दो संतानों में इकलौता बेटा था, जबकि उससे छोटी एक बहन है। सचिन बाइक वगैरा का मिस्त्री थे जिसके चलते परिवार चलाने में अपने पिता की मदद कर रहे थे। परिजनों के अनुसार युवक की शादी आगामी दिसंबर माह में तय थी और तैयारियां चल रही थीं।