फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Youth dies in Meerut after treatment by quack.

Rampur News: झोलाछाप के इलाज के बाद युवक की मेरठ में मौत

Thu, 06 Aug 2026 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 06 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in Meerut after treatment by quack.
शाहबाद। झोलाछाप के इलाज के बाद कई अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझ रहे युवक शिवम (19) ने आखिरकार दम तोड़ दिया। मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हालांकि परिजनों ने इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव चंद्रपुर सालिस निवासी शिवम को 23 जुलाई को संदिग्ध बुखार आया था। परिजनों के अनुसार शुरुआत में गांव के ही एक झोलाछाप से उसका इलाज कराया गया। आरोप है कि 23 से 25 जुलाई तक झोलाछाप ने उसका उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार होने के बजाय लगातार बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उसे शाहबाद के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से गंभीर हालत देखते हुए रामपुर रेफर कर दिया गया। रामपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुई तो चिकित्सकों ने उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां कई दिनों तक इलाज चला और युवक वेंटिलेटर पर रहा। हालत नाजुक होने पर मुरादाबाद के चिकित्सकों ने भी जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन उसे मेरठ के अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान शिवम ने बुधवार तड़के दम तोड़ दिया।

शिवम राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इससे पहले शिवम की मां कांता ने गांव के झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन अब परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।
000
महीनेभर बाद होनी थी बड़े भाई की शादी
मृतक शिवम के बड़े भाई हरकेश की शादी संभल जिले से महीनेभर बाद होनी थी। शादी से पहले युवक की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed