{"_id":"60c3701e8ebc3e6d4827a7aa","slug":"youth-congress-rampur-protest-against-inflation-rampur-news-sml373252872","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। रामपुर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के बाहर जमकर नारेबाजी की। युकां नेताओं ने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व भाजपा ने देश के लोगों को अच्छे दिन दिखाने के दावे तो किए, लेकिन ये अच्छे दिन महंगाई और बेरोजगारी के रूप में देश की जनता को मिले हैं। पूंजीवाद को बढ़ाव देने वाली भाजपा सरकार के राज में गरीब जनता का जीना दुश्वार हो गया है।
युवा कांग्रेस रामपुर अध्यक्ष गौरव ठाकुर ने कहा कि देश और प्रदेश में दिन प्रतिदिन महंगाई और बेरोजगारी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यह हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे राज्य के लिए खतरे का संकेत है, जहां बेरोजगारी दर 12 प्रतिशत पहुंच गई है। प्रदेश में खाद्य पदार्थों के दाम 200 के पार पहुंच गए हैं। जबकि रसोई गैस सिलिंडर 1000 और पेट्रोल-डीजल के दाम 100 का आंकड़ा पार कर चुके हैं।
केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आम जनता महंगाई के बोझ में दब गई है। जबकि दोनों सरकारें विकास के बड़े-बड़े दावे तो कर रही है, लेकिन धरातल पर ये दावे खोखले साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
युकां अध्यक्ष गौरव ठाकुर ने कहा कि आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर युकां कार्यकारी अध्यक्ष राहुल सोनी, जिला उपाध्यक्ष अंकुर शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता ध्रुव शर्मा, बीडीसी सदस्य शिंगला यशवंत गुप्ता, करण शर्मा, शैलेश बिष्ट, नरेंद्र बेश्टु, सुरेंद्र, साहिल, नीतीश भंडारी और गिरीश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।