{"_id":"6a4812d5e20de64fcb03b09f","slug":"youth-called-from-home-and-beaten-at-a-secluded-spot-case-registered-against-four-rampur-news-c-282-1-smbd1029-174673-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: युवक को घर से बुलाकर सुनसान स्थान पर पीटा, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: युवक को घर से बुलाकर सुनसान स्थान पर पीटा, चार पर रिपोर्ट
Sat, 04 Jul 2026 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
स्वार। नगर के मोहल्ला चक स्वार में एक युवक को कुछ लोगों ने घर से बुलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट कर दी। चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद हमलावर आइंदा देख लेने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मोहल्ला चक स्वार निवासी रिफाकत ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 28 जून की रात करीब 11 बजे उनका पुत्र अरमान अली घर पर मौजूद था। आरोप है कि मोहल्ले का सूफियान उसे अपने साथ बुलाकर ब्लॉक कार्यालय के पीछे वाले रास्ते पर ले गया, जहां पहले से सुभान, शानू और एक अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे।
आरोप है कि चारों ने अरमान अली के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों, बेल्ट तथा लात-घूंसों से मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। शोर सुनकर राहगीरों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।