{"_id":"6a690806824c114bc60bedcc","slug":"youth-assaulted-for-protesting-against-the-sale-of-liquor-at-inflated-prices-rampur-news-c-282-1-rmp1026-176525-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अधिक दाम पर शराब बेचने का विरोध करने पर युवक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अधिक दाम पर शराब बेचने का विरोध करने पर युवक से मारपीट
Wed, 29 Jul 2026 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
भोट। निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेचने का विरोध करना युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर सेल्समैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक और उसके साले के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के सोमवार का बाजार निवासी बंटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने साले दयाराम के साथ खूंटाखेड़ा स्थित शराब की दुकान पर शराब खरीदने गया था।
आरोप है कि सेल्समैन ने शराब के निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये मांगे। विरोध करने पर वहां मौजूद हरमन, वंजीत सिंह, हरप्रीत सिंह और एक अन्य व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।