फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   young suicide

लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला, फैली सनसनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
young suicide
मसवासी (रामपुर)। बीते दस दिनों से घर से लापता युवक का शव गुरुवार को जंगल में पेड़ से लटका मिला। जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव रहमतगंज निवासी अजीत (40) पुत्र लालता प्रसाद उम्र वर्ष बीते दस दिनों से घर से गायब था। परिजनों ने रिश्तेदारों व संबंधियों में काफी खोजबीन की, लेकिन अजीत का कोई सुराग नहीं लग सका। जिस पर गुरुवार को परिजनों ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम गांव निवासी इंद्रजीत सिंह अपने ईंख में खाद लगाने गया तो उसने आम के पेड़ पर शव लटका देखा। उसने गांव आकर लोगों को मामले की सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ स्वार धर्म सिंह मार्छल, कोतवाल रूमसिंह बघेल, चौकी प्रभारी आनंद वीर सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और शव नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों से शिनाख्त कराने पर पता चला कि शव गांव के ही गुमशुदा अजीत का है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं, अजीत की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed