फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   young suicide

घरेलू कलह में युवक ने फंदे पर झूला युवक, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
young suicide
रामपुर। घरेलू कलह में युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, मृतक के भाई ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मृतक के सास, ससुर व सालों समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मामला सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के ग्राम अलीनगर जनूबी का है। गांव निवासी रिजवान (36) साल की शादी फैजुल्लानगर में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अनावश्यक तरीके से परेशान करने लगे थे। इसी तनाव में आकर बुधवार शाम को करीब चार बजे रिजवान ने घर में ही जाल में रस्सी बांधकर फंदे पर झूल गया और अपनी जान दे दी। परिजनों ने जब देखा, तो उसकी जान जा चुकी थी। रात करीब दस बजे सिविल लाइंस पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, मृतक के भाई इरफान ने मृतक की पत्नी मेहरून निशा, ससुर असगर अली, साले रिजवान, रेहान, छिद्दन व सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed