{"_id":"69221a27fba41b0f25012a67","slug":"young-man-dies-before-sisters-wedding-rampur-news-c-282-1-smbd1027-158444-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बहन की शादी से पहले युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बहन की शादी से पहले युवक की मौत
विज्ञापन
मिलक। चचेरी बहन की शादी से चंद घंटे पहले ही रठौंडा धमोरा मार्ग पर सरकारी एंबुलेंस और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत हो गई। पीछे बैठी युवती घायल हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। रात में बेहद सादगी भरे माहौल में बहन की शादी की रस्में निभाई गईं।
हादसा शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे रठौंडा धमोरा मार्ग पर ग्राम खाता चिंतामन के नजदीक हुआ। क्षेत्र के ग्राम खाता चिंतामन निवासी 20 वर्षीय देवेंद्र की चचेरी बहन प्रीति की शनिवार की रात उसकी बरात आनी थी। शादी की तैयारी चल रही थी। शादी को लेकर घर में सभी रिश्तेदार और मेहमान आए हुए थे।
इस दौरान प्रीति ने कहा कि वह नजदीक के गांव बृजपुर से उसकी सहेली धर्मवती को ले आए तो वह मेहंदी लगा देगी। देवेंद्र स्कूटी से उसकी सहेली को ग्राम बृजपुर से लेकर अपने घर आ रहा था। तभी रास्ते में गांव के निकट मेन रोड पर रठौंडा की ओर से आ रही 108 एंबुलेंस से स्कूटी की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
मौके पर राहगीरों एवं ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से रामपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने देवेंद्र को घोषित कर दिया और घायल युवती को भर्ती कर लिया। देवेंद्र के परिजनों ने बताया कि वह चार भाइयों में सबसे बड़े से छोटा था। रुद्रपुर में रहकर एक की फैक्टरी में कार्य करता था। चचेरी बहन की शादी की तैयारी के लिए एक सप्ताह पूर्व गांव आया था। उसकी मृत्यु से पूरे गांव में शोक का माहौल है। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
रात में बेहद सादगी भरे महौल में विवाह की रस्में निभाई गईं। बरात में केवल पांच बराती आए। शादी में शामिल होने आए सभी रिश्तेदारों और मेहमानों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि 108 एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की ओर से तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।