फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   young died in accident

Rampur News: सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
young died in accident
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद चौराहे के समीप सोमवार रात हुए सड़क हादसे में एक की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसा आमने-सामने से आ रही बाइकों के टकराने से हुआ। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

असम राज्य के जाखला बांधा निवासी युवक इकरामुल शेख (22) अपनी रिश्तेदारी रतनपुरा सुमाली में शादी समारोह में आया था। सोमवार की देर रात वह अपने रिश्तेदारों के साथ बाइक से कुछ सामान लेने रामपुर जा रहा था।इकरामुल हेलमेट नहीं पहने था। खौद चौराहे के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। दूसरी बाइक को चला रहे सवार ने हेलमेट पहन रखा था। हादसे में इकरामुल शेख, फाजिल, अनस, मुशाहिद समेत पांच लोग घायल हो गए। मौके पर आई पुलिस की मदद से परिजन सभी घायलों को जिला अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान इकरामुल शेख की मौत हो गई। हादसे में घायल अन्य चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने बताया कि परिजनों की ओर से अगर कोई तहरीर मिलेगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed