{"_id":"6238c0c01641e3649c4e09c8","slug":"young-died-in-accident-rampur-news-mbd4221969168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की शादी के कार्ड बांटकर आ रहे बाइक सवार भाई को अज्ञात वाहन चालक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की शादी के कार्ड बांटकर आ रहे बाइक सवार भाई को अज्ञात वाहन चालक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक (रामपुर)। बहन की शादी के कार्ड बांटकर घर वापस लौट रहे बाइक सवार युवक को एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी राहगीर ने पुलिस और एंबुलेंस के लिए कॉल कर सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस युवक का शव सीएचसी ले आई।
हादसा सोमवार रात बिलासपुर मार्ग स्थित सिहारी गांव के समीप पेट्रोल पंप के सामने हुआ। कोतवाली क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी अमरपाल (20) की बहन प्रियंका की शादी बिलासपुर क्षेत्र के हर्रइया गांव से तय हुई थी, और दो अप्रैल को शादी होनी है। बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए अमरपाल सोमवार को क्षेत्र के गांवों में गया हुआ था। सोमवार रात वो कार्ड बांटकर वापस आ रहा था, इस दौरान रास्ते में सिहारी गांव पर एक अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों व राहगीरों की भीड़ लग गई। इस दौरान लोगों ने एंबुलेंस के लिए कॉल की । सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस अमरपाल को सीएचसी लेकर पहुंची, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। जिस घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रहीं थीं और खुशी का माहौल था उस घर में बेटे की मौत से गम का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना पर पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त युवक हेलमेट लगाए हुए नहीं था।