फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   young died in accident

Rampur News: शटिंग कर रहे ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
young died in accident
बिलासपुर। रामपुर रुद्रपुर रेलवे लाइन किनारे कानों में ईयर फोन लगाकर गाने सुनते जा रहा एक युवक पीछे से शटिंग करते आ रहे ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया। जिसके कारण युवक की मृत्यु हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे करीब 22 वर्षीय एक युवक कानों में इयर फोन लगाकर गाने सुनते हुए केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम कुइया ताल महावर गांव के समीप रेलवे लाइन किनारे जा रहा था। इस दौरान रामपुर से रुद्रपुर की ओर शटिंग करते हुए जा रहे ट्रेन के इंजन की चपेट में युवक आ गया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इंजन के चालक ने मामले की सूचना स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने मैमो के जरिए कोतवाली पुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह, हलका इंचार्ज रेखा रानी यादव अपने मातहतों के साथ मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस को मालूम हुआ कि घटनास्थल स्थानीय कोतवाली का न होकर केमरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मैमो केमरी थाने भेज दिया। इसके बाद केमरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया है कि युवक रेलवे लाइन किनारे कानों में ईयर फोन लगाकर गाने सुनते हुए जा रहा था कि पीछे से आ रहे ट्रेन के इंजन की आवाज उसे संभवत: सुनाई नहीं दी होगी और वह ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया होगा। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed