{"_id":"5b240cef4f1c1b95598b4802","slug":"young-died-due-to-shock-of-current-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
प्रमोद यादव (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की एक माह पूर्व ही शादी हुई थी। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैे। घटना शहजादनगर थाना क्षेत्र के झुनइया गांव की है।
गांव निवासी प्रमोद यादव रामपुर में एक प्लाई फैक्टरी में मजदूरी करता था। एक माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। शुक्रवार को प्रमोद अपनी ससुराल जाने वाला था। इससे पहले प्रमोद अपने घर में नल से पानी लेने गया।
इसी दौरान नल में आए करंट ने प्रमोद को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे प्रमोद झटपटाने लगा, प्रमोद को करंट की चपेट में आया देख मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद परिजनों ने किसी तरह युवक को करंट की चपेट से छुड़ाया।
विज्ञापन
आनन-फानन में परिजन प्रमोद को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन, अस्पताल में डाक्टरों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया।