{"_id":"591363f34f1c1bba48850cb8","slug":"young-beaten-by-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में पैसे निकालने आए युवक को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में पैसे निकालने आए युवक को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो शाहबाद/ रामपुर
Updated Thu, 11 May 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
गाँव रेवड़ी कलां चौराहे पर प्रथमा बैंक से पैसे निकालने के लिए आए युवक की धुनाई करते दबंग युवक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के एक गाँव में बैंक से पैसे निकालने के लिए आए एक युवक की दो युवकों ने धुनाई कर दी।
शाहबाद तहसील क्षेत्र के गाँव रेवड़ी कला चौराहे पर प्रथमा बैंक से एक युवक पैसे निकालने के लिए आया हुआ था कि किसी बात पर पैसे निकालने आए युवक से दो अन्य युवक भिड़ गए। दोनों युवकों ने पैसे निकालने आए युवक को पीटना शुुरू कर दिया। इस दौरान बैंक में तैनात गार्ड और चौराहे पर मौजूद पुलिस ने भी इन लोगों की सुध नहीं ली बल्कि बैक का गार्ड और पुलिस कर्मी इस मारपीट को देखकर दाएं- बाएं हो गए।
बाद में पता चला कि इन लोगों की कोई पुरानी रंजिश थी, कहने सुनने के बाद एक पुलिस कर्मी आया और उसने दोनों युवकों को अपनी हिरासत में ले लिया है।