फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   young arrested in telling lie

लूट की झूठी सूचना देने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
young arrested in telling lie
मिलकखानम(रामपुर)। लूट की झूठी सूचना देने के आरोप में मिलकखानम पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद की कार में गोली मारकर थाने पहुंचा था और तीन लोगों पर फायरिंग कर आठ लाख पचास हजार रुपये लूटने का आरोप लगा रहा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद मामले का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन

मिलकखानम थाना क्षेत्र के मुड़िया गांव निवासी कुलदीप सिंह ने बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना दी कि बाइक सवार तीन लोगों ने उसकी कार में गोली मारकर आठ लाख पचास रुपये लूट लिए। बाइक पर सवार तीन बदमाश पीपली वन की तरफ भाग गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आसपास तलाश में जुट गई। वहीं थाना मिलकखानम के प्रभारी केके मिश्रा को घटना संदिग्ध लगी। जिसके बाद थाना प्रभारी मिलक खानम ने युवक को थाने बुलाया और पूछताछ की। इस दौरान युवक ने पूरी सच्चाई बता दी। कुलदीप सिंह ने बताया कि उसने खुद ही अपनी कार पर गोली चलाई और पुलिस को थाने जाकर लूट की सूचना दी। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि कुलदीप सिंह ने झूठी सूचना दी थी। पूछताछ में बताया है कि काफी लोगों का लेनदेन है, जिससे बचने के लिए ऐसा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed