फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   yound died in accident

आमने सामने बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
yound died in accident
मिलक। बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

हादसा रविवार की रात साढ़े सात बजे बिलासपुर मार्ग स्थित एक कालेज के सामने हुआ। कोतवाली क्षेत्र के रजपुरा निवासी 25 वर्षीय गिरीश पुताई करने का काम करते थे। बाइक से वह पुताई करने के लिए नगर आ रहे थे। सामने से दूसरी बाइक पर जम्मू कश्मीर के थाना कूप निवासी मोहम्मद आसिफ और राजस्थान के जिला अलवर के करोड़ा निवासी आजोद की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में गिरीश की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों की चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस मृतक युवक का शव और घायलों को लेकर नगर के सरकारी अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने मोहम्मद आसिफ और आजोद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक गिरीश के परिजन अस्पताल पहुंचे और चीख पुकार मचाने लगे। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी और आठ माह का शिशु छोड़ गया है। वह अपने परिवार का पालन पोषण करने वाला इकलौता व्यक्ति था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed