फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Yogi government is ending democracy, Prime Minister is giving certificate of praise

लोकतंत्र खत्म कर रही योगी सरकार, प्रधानमंत्री दे रहे शाबासी का सार्टिफिकेट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Yogi government is ending democracy, Prime Minister is giving certificate of praise
रामपुर। कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञा यात्रा का गुरुवार को दूसरे दिन भी कांग्रेसियों ने जगह-जगह स्वागत किया। शुतरखाना और खौद में सभाएं भी हुईं। सभाओं के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं और जनता से कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया। भाजपा समेत अन्य सियासी दल निशाने पर रहे।
विज्ञापन

बुधवार रात शुतरखाने में हुई सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि प्रियंका गांधी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने की घोषणा करने से विपक्षी बौखला गए हैं। कांग्रेस पार्टी से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर कांग्रेस जनता से जो वायदे कर रही है, उन्हें पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, गुरुवार को खौद में पहुंची प्रतिज्ञा यात्रा का मुतीउर रहमान खां बबलू ने स्वागत किया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद एवं पार्टी प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार लोकतंत्र को खत्म करने पर लगी है। लेकिन, प्रधानमंत्री फिर भी सरकार को शाबासी का सर्टिफिकेट दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही काले कृषि कानून रद्द होंगे। प्रदेश में आए दिन लूट, हत्या, डकैती की वारदातों से जनता दहशत में है। अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। मंत्री लोगों को अपनी कारों से कुचल रहे हैं लेकिन, उन लोगों को इंसाफ दिलाने की जगह योगी सरकार मंत्री को बचाने में लगी है। जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंसाफ दिलाने के लिए लड़ती हैं तो उन्हें रोका जाता है। लेकिन, प्रियंका गांधी प्रदेश की जनता को इंसाफ दिलाकर रहेंगी।
राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि प्रदेश में अब बदलाव की लहर चल रही है। लोगों का विश्वास प्रियंका गांधी में जगा है। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सभाओं को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व विधायक गजराज सिंह, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा, प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता व शहर अध्यक्ष नोमान खां ने अपने विचार रखे।
इस दौरान महरबान अली ,जाहिद चौधरी, जमील मियां, वासिक अली, नूरहसन, मुश्ताक अली, वजह तुर्की, इदरीस हुसैन, उस्मान प्रधान, शाकिर अली, जकी अहमद आदि मौजूद रहे। खौद में जनसभा से पहले पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने अन्य नेताओं के साथ गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
000
प्रधानमंत्री की क्या मजबूरी है कि मंत्री को अभी तक नहीं हटाया: अल्वी
-फोटो--
रामपुर। प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल पूर्व राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने पत्रकारों से कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने पांच साल की सरकार में तबाह और बर्बाद कर दिया। प्रदेश में कानून व्यवस्था न होकर जंगलराज है। भाजपा के विधायक बलात्कार के केस में जेल में हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का बेटा कातिल है। प्रधानमंत्री को जनता की परवाह नहीं है। ऐसा लगता है कि दागी मंत्री के बिना भाजपा नहीं चल सकेगी। कोविड-19 रोकथाम में सरकार फेल हो गई।

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में तय किया है कि असेंबली के चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को भागीदारी दी जाएगी। हम महिलाओं को अपना हक लेने के लिए भागीदारी देंगे। महिलाएं खुद अपना कानून बनाएं और इसकी हिफाजत करें। सरकार आने पर किसानों का कर्ज माफ होगा। इंटर पास लड़कियों को स्कूटी देंगे, साथ में रोजगार की व्यवस्था करेंगे। बिजली का बिल आधा किया जाएगा। परिवार में किसी के बीमार होने पर दस लाख तक का इलाज निशुल्क कराया जाएगा। गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 400 रुपये किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed