फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   yog shivir

कहीं लगा शिविर तो कहीं बाइक रैली निकालकर बताया महत्व

Mon, 20 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 20 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
yog shivir
रामपुर में रविवार को बाइक रैली निकालते पतंजलि योग समिति के सदस्य।

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व नगर में योग की लहर है। संगठन अपने-अपने अंदाज में योग दिवस की सफलता के लिए जुटे हुए हैं। रविवार को पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से योग दिवस की सफलता के लिए बाइक रैली निकाली गई। आयुर्जीवनम सेवा समिति व परमहंस भारतीय महायोग संस्थान की ओर से योग शिविरों का आयोजन किया गया।

पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट से जुड़े योग साधक रविवार सुबह अंबेडकर पार्क पर एकत्र हुए। यहां से योग साधकों ने एक बाइक रैली जौहर अली रोड पर गांधी समाधि तक पहुंची। गांधी समाधि से मिस्टन गंज, कोतवाली, शाहबाद गेट होते हुए शौकत अली रोड पर पहुंची। शौकत अली रोड से राधा रोड होते हुए ज्वालानगर, कृष्णा विहार होते हुए सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। बाइक रैली को मंडल प्रभारी अनिल सिक्का ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली के दौरान युवा लोगों से संपर्क कर उन्हें योग के लिए प्रेरित करते नजर आए। साथ ही भारत माता की जय और वंदे मातरम की गूंज भी सड़कों पर सुनाई दी। 
विज्ञापन


बाइक रैली से पूर्व अंबेडकर पार्क में ही भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी मुनीश चंद्र शर्मा ने वृक्षासन, ताड़ासन, भद्रासन, शलभासन, भ्रामरी, अनुलोम विलोम, मकरासन, वक्रासन, त्रिकोणासन आदि योग आसनों का अभ्यास कराया। इस अवसर पर डा. पीएन मेहरा, रवि मेहरा, जितेंद्र शर्मा, भीकम सिंह यादव, राजेंद्र आर्य, अंबर वशिष्ठ, मनीष, राकेश सैनी, व्योम, विकास, मनोज, दीपक, भगवत सरन, यश शर्मा, अंकित श्रीवास्तव, सुरेश, आयुष, अरविंद, शेखर, सचिन यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे। आयुर्जीवनम सेवा समिति द्वारा सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर स्थित कंपोजिट अस्पताल व परिवार कल्याण केंद्र में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योग प्रशिक्षण डा. कुलदीप सिंह चौहान ने नाड़ी शोधन प्राणायाम, भ्रामरी, अनुलोम विलोम, कपालभाति, शशांकासन, पवन मुक्तासन, वक्रासन आदि योगासनों का          अभ्यास कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में मनोरमा, लता, पुष्पा, नीरज, पंकज आदि शामिल रहीं। परमहंस भारतीय महायोग शोध संस्थान भी शिविर का आयोजन कर लोगों को योग के प्रति जागरूक कर रहा है। संस्थान की ओर से आचार्य राधेश्याम वासंतेय शक्तिपुरम स्थित योग संस्थान व अन्य स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन कर रहे हैं।  अंकुर, अनादि, भरत, सोनू, अर्जुन, शिवांग, कमल, राजेश आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed